भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती:धनबाद पुलिस ने बैंक मोड़ इलाके में की कार्रवाई, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Date:


धनबाद के वासेपुर इलाके में मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई, जिसमें पूर्व में अधूरी रह गई कुछ प्रक्रियाओं को पूरा किया गया। वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पर प्रिंस खान के आवास पर विधि-व्यवस्था प्रभारी नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार अपने दल-बल के साथ पहुंचे। टीम ने घर की छत पर लगे शेड को उखाड़कर जब्त कर लिया। निर्देश पर की गई कुर्की-जब्ती प्रक्रिया का हिस्सा सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अदालत के निर्देश पर की गई कुर्की-जब्ती प्रक्रिया का हिस्सा है। बताया गया है कि पूर्व में हुई कुछ जब्ती की कार्रवाई छूट गई थी, जिसे आज पूरा किया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। फिलहाल, क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

India Engaging Globally from Position of Strength

February 17, 2026February 17, 2026 As global trade dynamics grow...

The ‘Battle of Begums’ chapter ends: Bangladesh turns a new page with a new nawab, Tarique Rahman

(AI-generated image used for representation) Bangladesh’s decades-long “battle...
Join Us WhatsApp