Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी:कारोबारी जलंधर चौधरी गिरफ्तार, 11 शराबी भी पकड़े गए, DM-SP के निर्देश पर चला अभियान


शेखपुरा में जिला पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराब के खिलाफ एक विशेष छापामारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई एक दिन पहले जिलास्तरीय बैठक में डीएम और एसपी द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के बाद की गई। अभियान के दौरान एक कुख्यात शराब कारोबारी और 11 शराबियों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि छापामारी दल में उत्पाद दारोगा अजय कुमार, एएसआई अमरजीत कुमार और एएसआई स्मृति कुमारी शामिल थे। उन्होंने कहा कि छापामारी के क्रम में बरबीघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से कुख्यात शराब कारोबारी जलंधर चौधरी को बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब कारोबार के आरोप में जेल जा चुका
जलंधर चौधरी इलाके का कुख्यात शराब कारोबारी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 6 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह तीन बार पहले भी शराब कारोबार के आरोप में जेल जा चुका है। इस साल यह दूसरी बार है जब उसे शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जुर्माना वसूलने के बाद रिहा कर दिया गया
ढाई माह पहले ही वह कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था, लेकिन उसने यह धंधा नहीं छोड़ा। गिरफ्तार कारोबारी जलंधर चौधरी के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, विभिन्न स्थानों से शराब के नशे में पकड़े गए 11 शराबियों को कोर्ट द्वारा जुर्माना वसूलने के बाद रिहा कर दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles