बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी ने इंडियन ऑयल की दिल से की गई पहल स्माइल्स वी स्प्रेड को आगे बढ़ाया है। इसके तहत कंकौल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 100 छात्राओं के बीच स्वच्छता किट, स्पोर्ट्स किट, दैनिक जीवन के समान, स्टडी किट और स्कूल बैग आदि का वितरण किया गया। बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश व उनकी पत्नी डॉ. सुष्मिता प्रकाश के नेतृत्व में इस पहल ने इंडियन ऑयल की देखभाल और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति गहरे संकल्प को प्रदर्शित किया। मौके पर महाप्रबंधक (ईएमएस, एमएस और एलएंडडी) पीके नाथ सहित अन्य उपस्थित थे। स्टडी किट और स्कूल बैग उपहार में दिए सत्य प्रकाश ने बताया कि इस पहल से 10 से 14 साल की 100 बच्चियों को खुशियां बाटीं गई, जिनकी स्कूल में देखभाल की जाती है। उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी को आसान बनाने और पूरी तरह से आगे बढ़ने के लिए, लड़कियों को स्वच्छता किट, स्पोर्ट्स किट, दैनिक जीवन के समान, स्टडी किट और स्कूल बैग उपहार में दिए गए। इनडोर गेम्स लूडो, शतरंज और कैरम के अलावे आउटडोर गेम्स बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट बैट और बैडमिंटन रैकेट भी उपहारों में दिया गया है। ये संसाधन बच्चियों को सक्रिय रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और पढ़ाई व खेल के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाने के अवसर प्रदान करेंगे। उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना है। बरौनी रिफाइनरी ने बच्चों और संरक्षक टीम दोनों के लिए मुफ्त मेडिकल चेक-अप कैंप भी आयोजित किया। जिससे यह सामाजिक पहल लगातार आगे बढ़ती रहे और उनका स्वास्थ्य उत्तम रहे। लड़कियों ने टीम के सदस्यों से बड़े ही आत्मीय भाव से बातचीत कर आभार व्यक्त किया। कॉर्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि स्माइल्स वी स्प्रेड पहल के माध्यम से बरौनी रिफाइनरी ने एक बार फिर इंडियन ऑयल के मूल मूल्य देखभाल को प्रदर्शित किया है। जिसके तहत स्नेह, खुशी और उम्मीदें फैलाई जाती है और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सच्चे अर्थों में जिया जाता है।
IOCL ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बांटे गिफ्ट:बरौनी रिफाइनरी ने छात्राओं को दिया स्पोर्ट्स-स्टडी किट, 100 बच्चियों को मिला बैग