मुजफ्फरपुर में बकरीद को लेकर बाजार पूरी तरह सज गया है। शहर के विभिन्न बकरा बाजारों में आज जमकर खरीदारी हुई। बाजार में जमुनापारी, ब्लैक बंगाल, राजस्थानी तोतापुरी समेत कई नस्ल के बकरे लोगों को आकर्षित करते दिखे। हालांकि सबसे अधिक मांग सामान्य बाजार में मिलने वाली बकरियों की रही। इस बार बाजार का सबसे महंगा बकरा ‘सलमान’ चर्चा का केंद्र बना हुआ है। राजस्थान की तोतापुरी नस्ल का यह बकरा 75 हजार रुपये का बताया जा रहा है। बकरे को देखने के लिए भी बाजार में लोगों की भीड़ जुट रही है। व्यापारियों के अनुसार इस बार बकरीद को लेकर बाजार में अच्छी रौनक है और लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। कई नस्ल के बकरों से सजा बाजार शहर के विभिन्न इलाकों में लगे अस्थायी बाजारों में जमुनापारी, ब्लैक बंगाल और राजस्थानी नस्ल के बकरे बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। व्यापारियों का कहना है कि बाहर के राज्यों से भी बकरों की खेप लाई गई है। हालांकि महंगे नस्ल के बकरों को देखने लोगों की भीड़ जरूर उमड़ रही है, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री आम लोगों की पहुंच वाली बकरियों की हो रही है। बाजार में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट इधर आगामी बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, सांप्रदायिक तनाव पैदा करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल को सक्रिय करते हुए भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च पर्व को लेकर जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में विशेष नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जहां 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था रहेगी। नमाज स्थलों पर विशेष व्यवस्था जिलाधिकारी ने नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बकरीद की नमाज अदा किए जाने वाले स्थानों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एंबुलेंस और जरूरी दवाओं के साथ तैयार रहने को कहा गया है। वहीं बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। भाईचारा बनाए रखने की अपील डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जिलेवासियों से बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता रही है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुजफ्फरपुर में बकरीद पर बाजार गुलजार, अलर्ट मोड में प्रशासन:75 हजार का ‘सलमान’ बना आकर्षण, DM ने की भाईचारा रखने की अपील