Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में मासूम बच्ची से रेप का प्रयास:ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, पुलिस के हवाले किया


नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में दस साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश का माहौल है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा घटना बीते सोमवार की है। पीड़ित बच्ची के पिता की ओर से थाने में दिए गए लिखित आवेदन के मुताबिक, गांव का ही 55 साल का अधेड़ राधे राम उनकी दस साल की बेटी को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर खंधा (बधार) की तरफ ले गया। वहां ले जाकर वह बच्ची के साथ जबरन गंदी हरकत करने लगा। इसी बीच बच्ची को ढूंढते हुए उसकी मां भी बधार की तरफ पहुंच गई। आरोपी की करतूत देखते ही मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज मामले को लेकर कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता का लिखित आवेदन मंगलवार को पुलिस को हासिल हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें आरोपी पर लगे आरोप पूरी तरह सही पाए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी राधे राम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles