Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

7 महिलाओं ने लिज्जत पापड़ शुरू किया, आज यह बड़ा ब्रांड: महुआ


जेसीआई रांची यूथ की ओर से दो दिवसीय एग्जीबिशन ‘फैशन फिएस्टा 2.0’ का आगाज मंगलवार को महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा कि जेसीआई लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। इनकी मेहनत साफ झलक रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को रोजगार का अच्छा माध्यम मिलता है। कोई काम छोटा नहीं होता है। महज 7 महिलाओं ने लिज्जत पापड़ बनाना शुरू किया था, जो आज नेशनल ब्रांड के रूप में पहचान बना चुका है। आप लोग भी आगे बढ़ सकते हैं, इससे झारखंड का भी मान बढ़ेगा। मैजिक शो ने किया मनोरंजन, आज पेंटिंग प्रतियोगिता : प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों के 35 स्टॉल लगे थे। बिहार, झारखंड, यूपी व विभिन्न शहरों से आईं महिलाओं के क्रिएटिव चीजों की खूब खरीदारी हो रही है। स्टॉलों में फैशन, लाइफ स्टाइल, हैंडीक्राफ्ट, कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर, अचार-पापड़, आर्गेनिक उत्पादों के स्टॉल लगे हैं। विशिष्ट अतिथि बसंत मित्तल, जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष कुश जालान, अंकित अग्रवाल, मोनिका गोयनका आदि मौजूद थे। बच्चों के लिए मैजिक शो का आयोजन हुआ। आज बुधवार को पेंटिंग प्रतियोगिता होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles