मिथिलांचल की 15 दिवसीय परिक्रमा यात्रा मधुबनी पहुंची:नेपाल से शुरू हुई यात्रा का हरलाखी में श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

Date:


मिथिलांचल की विश्व प्रसिद्ध 15 दिवसीय मध्यमा परिक्रमा मेला यात्रा नेपाल के हनुमानगढ़ से चलकर मधुबनी के हरलाखी प्रखंड स्थित कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर कलना पहुंच गई है। मंगलवार सुबह नेपाल के धनुषा जिले में हनुमानगढ़ी स्थान पर रात्रि विश्राम और पूजा-पाठ के बाद भगवान मिथिला बिहारी एवं किशोरी जी की डोला के साथ लाखों साधु-संत व श्रद्धालु कल्याणेश्वर स्थान के लिए रवाना हुए थे। हरिने, हरलाखी और मांगपट्टी गांव के ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यह 15 दिवसीय परिक्रमा मेला यात्रा मंगलवार दोपहर कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर कलना पहुंची। भगवान मिथिला बिहारी एवं मां जानकी किशोरी जी की डोला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस विश्व प्रसिद्ध यात्रा में देश-विदेश से लाखों साधु-संत, महंत और श्रद्धालु भ्रमण के लिए पहुंचे हैं। नेपाल के जनकपुर धाम में अंतर्गृही परिक्रमा के बाद संपन्न होगी यात्रा मंगलवार को कल्याणेश्वर स्थान पर रात्रि विश्राम के बाद, श्रद्धालु भक्त और संत-महंत संकल्प के साथ विधिवत परिक्रमा यात्रा प्रारंभ करेंगे। बुधवार को यह यात्रा कल्याणेश्वर से चलकर बिटुहर, सोंठगांव, पिपरौन के रास्ते दूसरे विश्राम स्थल गिरजा स्थान फुलहर पहुंचेगी। फुलहर के बाद अगले दिन यात्रा मटिहानी (नेपाल) धर्मस्थल पर पहुंचेगी। इसी तरह 15 दिनों में 15 मान्यता प्राप्त धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए यह परिक्रमा यात्रा अंत में नेपाल के जनकपुर धाम में अंतर्गृही परिक्रमा के बाद संपन्न होगी। यात्रा सदियों से चली आ रही इस परिक्रमा मेला यात्रा के चार प्रमुख धार्मिक स्थल बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड में पड़ते हैं, जबकि अन्य प्रमुख स्थल नेपाल में स्थित हैं। मिथिलांचल की यह प्रसिद्ध परिक्रमा यात्रा सदियों से चली आ रही है, जिसमें भारत और नेपाल सहित अन्य देशों से लाखों श्रद्धालु, संत और महंत शामिल होते हैं। सभी विश्राम और धार्मिक स्थलों पर रामलीला, झांकी, प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp