Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फूल तोड़ने जा रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत

दुमका| रानेश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर – बरमसिया मुख्य पथ में बुधवार की सुबह पांच बजे प्रखंड मुख्यालय के पुराना गेट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रघुनाथपुर गांव की 14 वर्षीय अंजली सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। वह साइकिल से फूल तोड़ने के लिए जा रही थी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। दरअसल किशोरी रोज फूल तोड़ने के लिए साइकिल से प्रखंड कार्यालय तक जाती थी। सुबह भी इसी काम के लिए निकली थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने साइकिल में ठोकर मार दी। मौके पर किशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन किशोरी की साइकिल को घसीटते हुए करीब आधा किमी दूर तक ले गया। रघुनाथपुर मध्य विद्यालय के पास वाहन से साइकिल अलग हुई। घटना के तुरंत बाद रानीश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। मौत की खबर मिलने पर सीओ शदा नुसरत मौके पर पहुंची और घरवालों से घटना की जानकारी लेकर दुख व्यक्त किया। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि किस वाहन से किशोरी की मौत हुई, इसकी पहचान करने के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। एक कैमरा में तीन वाहन भागते वाहन कैद हुए हैं। जिसमें एक हाइवा और बोलेरो है। मृतका के पिता ज्योतिकार सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका कक्षा नौ की छात्रा थी। हादसे के बाद परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles