गयाजी के शेरघाटी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीमार बच्चे की जान चली गई। उत्पाद विभाग की टीम से बचने के लिए तेज रफ्तार में भाग रही स्कॉर्पियो ने एंबुलेंस में सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार बीमार बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात तक मृत बच्चे की पहचान नहीं हो सकी थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल वे कुछ भी बताने में स्थिति में नहीं है। हादसा खंडैल और दरियापुर गांव के बीच हुआ है। हादसे के विरोध में लोगों का हंगामा प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों का कहना है उत्पाद विभाग की टीम एक संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी। खुद को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एंबुलेंस में धक्का मार दिया। टक्कर की आवाज इतनी जबरदस्त थी आसपास के लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें कुछ दूरी पर घेर लिया। मासूम की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ भी की गई। ग्रामीणों का गुस्सा उत्पाद विभाग की टीम पर भी फूट पड़ा। लोगों ने खंडैल गांव के पास टीम का पीछा करके रोक लिया और काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया हंगामे के बीच उत्पाद विभाग की टीम ने स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर भारत यादव ने बताया कि ग्रामीण उत्पाद विभाग की टीम पर पीछा करने का आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
उत्पाद टीम से बचकर भाग रही स्कॉर्पियो का बैलेंस बिगड़ा:एंबुलेंस में मारी टक्कर, बीमार बच्चे की मौत; पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया