दुमका| पाकुड़ के लिटटीपाड़ा थाना क्षेत्र के धुंधापहाड़ी गांव के पास मंगलवार की शाम गैस टैंकर की चपेट में आने से 26 साल का मानू हेंब्रम बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से रात में उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जहां अहले सुबह उसकी मौत हो गई।

