Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत:घर से 200 मीटर दूर मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई


समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत हो गई। शव घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान क्योटा गांव के कागपुर वार्ड-15 निवासी त्रिवेणी राय के पुत्र अजय कुमार राय(35) के तौर पर हुई है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है। छोटे भाई कुंदन ने बताया कि भैया बुधवार को ड्यूटी पर गए थे। देर रात तक नहीं लौटे। इसके बाद जहां काम करते थे, वहां गया। साथ काम करने वाल स्टाफ ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे यहां से निकल चुका है। इसके बाद परिवार के लोग और पंप के कर्मचारी पूरी रात तलाश करते रहे। गांव के आसपास, सड़क किनारे और संभावित जगहों पर खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 5 बजे कुंदन फिर से पेट्रोल पंप पर पहुंचा। वहां मौजूद कर्मचारी पंकज कुमार से बातचीत के दौरान उनके मोबाइल पर एक फोन आया, जिसमें कागपुर चौर में एक शव पड़े होने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही सभी वहां पहुंचे। शव की पहचान अजय कुमार राय के रूप में की। मौत के कारणों का खुलासा नहीं खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि अजय की हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। छानबीन में जुटी पुलिस दलसिंहसराय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। थाना प्रभारी इरशाद अहमद ने बताया कि क्योटा गांव में एक शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles