भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। अचानक बदले मौसम ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया। तेज हवाओं के कारण विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर पड़े, जिससे भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम होने से यात्रियों और गाड़ी ड्राइवरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए और बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए। इसके कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। अंधेरे और उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल आपूर्ति और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हुए। वहीं आंधी और बारिश से कई दुकानों व प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा, जिससे स्थानीय कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। गैरेज का उड़ा शेड, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त स्थानीय व्यापारी राजीव कुमार ने बताया कि तेज तूफान में उनके गैरेज का शेड उड़ गया और मरम्मत के लिए आई कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, स्थानीय निवासी मुकेश मंडल ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस आपदा की घड़ी में प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों और व्यापारियों के साथ खड़ा होना चाहिए और हुए नुकसान की उचित भरपाई की जानी चाहिए।
आंधी-बारिश के कारण रोड पर गिरे पेड़:भागलपुर के सर्विस सेंटर में लगी कार क्षतिग्रस्त; दुमका मुख्य मार्ग पर आवाजाही बाधित