बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें 35 साल की बेटी ने अपने 68 साल के पिता पर सेक्सुअल एब्यूज का आरोप लगाया है। बेटी का कहना है कि उसके पिता उसे गंदे इशारे करते हैं और करैक्टर संबंधी गालियां भी देते हैं। वह उससे अश्लील बातें करते हैं। पिछले साल मई में उसकी शादी हुई थी और 3 महीने बाद ही वह विधवा हो गई। तब से वह अपने मायके रह रही है। यह मामला पटना का है। नानी घर में पिता घर जमाई बनकर रह रहे हैं आवेदिक ने कहा कि मैं अपने नानी घर अपनी मां और पिता के साथ रहती हूं। मेरे पिता घर जमाई है और ये घर मेरी मां के नाम पर है। मेरे पिता एक रिटायर्ड कॉलेज टीचर है और मेरी मां एक रिटायर्ड स्कूल टीचर है। मेरे पिता ने आज तक कोई भी खर्च मेरी मां पर नहीं किया है। मेरा पालन पोषण मेरी नानी और मेरी मां ने किया है। हमारे प्रतिदिन के काम पर मेरे पिता अपनी मनमानी करते हैं। वह हमारे हर काम में रोक-टोक करते हैं। यह सभी बातें मुझे पसंद नहीं है। पिता गंदे इशारे करते और करैक्टर संबंधी गालियां देते आवेदिक ने आगे कहा कि उन्होंने कई बार हम पर जानलेवा हमला करवाया है और जान से मारने की धमकी भी दी है। 2023 में मैं पुलिस कंप्लेन भी कर चुकी हूं। पुलिस को रिपोर्ट करने के बात पर वह बोलते हैं कि पुलिस पकड़ भी लेगी तो बाहर निकलकर दोनों को जान से मार देंगे। यहां तक की वह मेरे साथ सेक्सुअल एब्यूज भी करते हैं। गंदे इशारे करते हैं और करैक्टर संबंधी गालियां भी देते हैं। शादी के 3 महीने बाद आवेदिका हुई विधवा मेरी शादी मई 2025 को हुई थी। अगस्त 2025 को मेरे पति ने आत्महत्या कर ली। मैं वापस अपने नानी घर आकर अपने माता के साथ रहने लगी। फिलहाल मैं अपने घर का साइड बाउंड्री करवा रही हूं, मगर पिता इसमें भी बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने मुझे धमकी दी है कि अगर मैं उनके कंकड़, पत्थर, ईट को हटाऊंगी तो वह मेरा चेहरा पूरे पब्लिक के सामने बिगाड़ देंगे। मैं अपने पिता से कोई संबंध नहीं रखना चाहती हूं। पिता ने कहा संपत्ति पर पत्नी और बेटी का हक दूसरी ओर पिता का कहना है कि आवेदिका एकमात्र मेरी बेटी है। मैंने अपनी बेटी को पीजी कराया है। रात में वह 9 बजे घर आती है तो मैं उससे सवाल करता हूं। शादी के 3 महीने बाद ही वह विधवा हो गई, इसीलिए मैं उसकी दूसरी शादी के लिए प्रयास कर रहा हूं। मगर यह किसी से भी शादी करने को तैयार नहीं है। मेरी सारी संपत्ति और बैंक अकाउंट पर मेरी पत्नी और मेरी बेटी का ही हक है। अगली सुनवाई में मां को लाने को कहा गया बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुमारी ने कहा कि आवेदिका अपने पिता के बारे में कहते हुए असहज महसूस कर रही थी। उसका कहना है कि पिता गलत हरकत और इशारे करते हैं। दूसरी ओर पिता का कहना है कि उनकी बस एक ही औलाद है। वह चाहते हैं कि उनकी बेटी का घर गृहस्थी बस जाए और वह अपने जीवन में आगे बढ़े। 9 जुलाई को सुनवाई की अगली तारीख है, जिसमें आवेदिका को अपने मां के साथ आने को कहा गया है।
'मेरे पिता गंदे इशारे करते, कैरेक्टर संबंधित गालियां देते':बेटी ने लगाया पिता पर शोषण का आरोप, शादी के 3 महीने बाद हुई थी विधवा