Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नरेगा योजना के तहत कार्यशाला में 65 महिलाओं ने लिया हिस्सा

नरेगा योजना के तहत कार्यशाला में 65 महिलाओं ने लिया हिस्सा

खूंटी. मुरहू प्रखंड की महिलाओं को मनरेगा योजना में महिला मेट के तौर पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इसके तहत मंगलवार को मुरहू प्रखंड सभागार में बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा की उपस्थिति में लीड्स संस्था द्वारा प्रखंड के चिह्नित तथा मनरेगा में पंजीकृत महिला मेट के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड की 65 महिला मेट शामिल हुई. इस अवसर पर बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने सभी मेट को सक्रिय रूप से मनरेगा में कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने एनएमएमएस ऐप के माध्यम से योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए जानकारी दी. महिला मेट को अपने कार्य के द्वारा अपने गांव, पंचायत एवं स्वयं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर बीडीओ ने अच्छा कार्य करनेवाली मेट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं नयी महिला मेट को यूनिफॉर्म के रूप में साड़ी और आईकार्ड प्रदान किया. मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि अप्रैल 2026 में मनरेगा में नया दिशा निर्देश आएगा. जिसमें महिला मेटों का अहम भूमिका रहेगा तथा एनएमएमएस के माध्यम से ही मस्टर रोल भरा जाएगा. जेएसएलपीएस की बीपीएम ने कहा कि बागवानी सखी के रूप में काम करने के लिए महिलाओं को आगे आना है. दीदी बाड़ी योजना में महिला मेट काम कर सकते है. प्रखंड के कनीय अभियंता ने आम बागवानी और चालू योजना के तकनीकी बिंदु पर जानकारी दिया. इस कार्यशाला में डिगडी, रूमतकेल, गोराटोली, कोड़ाकेल, मुरहू, गानालोया एवं बिचना के रोजगार सेवक एवं रोजगार सेविका सहित रंजीत भेंगरा, अनंत तांती, बसंत, नंदलाल और लालिमा आदि उपस्थित रहे.

The post नरेगा योजना के तहत कार्यशाला में 65 महिलाओं ने लिया हिस्सा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles