Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में युवक को प्रेमिका के घर पीटा:एक साल से चल रहा था लव अफेयर, हायर सेंटर रेफर


बिहार के कुदरा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान कुदरा निवासी दिनेश पाठक का बेटा प्रशांत कुमार (24) के रूप में हुई है। प्रशांत की मां के अनुसार, उनका बेटा पिछले करीब एक साल से एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग में था। यह एक सोची-समझी साजिश थी – मां गुरुवार की आधी रात युवती ने प्रशांत को फोन कर अपने घर बुलाया था। प्रशांत की मां ने आरोप लगाया है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिसके तहत प्रशांत को बुलाकर सुनियोजित तरीके से मारपीट की गई। सदर अस्पताल, भभुआ रेफर किया गया मारपीट के बाद युवती ने ही प्रशांत के परिजनों को फोन कर सूचना दी कि वे उसे आकर ले जाएं, अन्यथा घरवाले उसे जान से मार देंगे। गंभीर रूप से घायल प्रशांत को पहले कुदरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल, भभुआ रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने इस मामले पर बताया कि अभी तक लड़के के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles