भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरदरी, कुजाम, न्यू अमतीपानी (चिरोड़ीह) सहित अन्य बॉक्साइड माईंसों का दौरा किया। दौरे के क्रम में श्रमिकों, ट्रक चालकों, उपचालकों व ट्रक मालिकों, आम नागरिकों से मिलकर आगामी 30 मई को लोहरदगा के किस्को हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित छोटानागपुर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के द्वारा आयोजित इंटक के महाअधिवेशन के लिए निमंत्रण दिया गया। प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिग, पोस्टर, बैनर लगाए गए व सभी श्रमिकों से ट्रक चालकों, उपचालको, ट्रक मालिकों से और आम नागरिकों से आग्रह किया गया कि इस ऐतिहासिक महाअधिवेशन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बानएं और एसोसिएशन ने यह भी कहा की कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इस दौर में लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ मो.बबलू, राजेश शर्मा सहसचिव संजीव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अनिल उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
लोहरदगा में होगा इंटक का महाअधिवेशन, मजदूरों से शामिल होने की अपील की गई