Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प:सहरसा के सौर बाजार में पिता-पुत्र पर हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल


सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। तेज हवा में झुके टांट को लेकर शुरू हुआ विवाद घायलों की पहचान धमसेना वार्ड संख्या-01 निवासी 60 वर्षीय सतन यादव और उनके 40 वर्षीय पुत्र नरेश यादव के रूप में हुई है। घायल सतन यादव ने बताया कि उनके घर के सामने लगा अस्थायी ढांचा (टांट) तेज हवा के कारण झुक गया था। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले रमेश यादव, संजय यादव, मंजय यादव और कुसो देवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर खंती और रॉड से हमला सतन यादव के अनुसार, विरोध करने पर आरोपितों ने खंती और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जब उनके पुत्र नरेश यादव बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाया। बेटे की आंख में गंभीर चोट, पिता का सिर फूटा आरोप है कि नरेश यादव के सिर पर खंती से वार किया गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी उनकी पिटाई की गई। हमले में उनकी दायीं आंख में गंभीर चोट आई है। वहीं सतन यादव का सिर फूट गया और वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles