Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोगरी अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेवा होगी शुरू:खगड़िया के किडनी पेशेंट को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर


खगड़िया में गोगरी अनुमंडल अस्पताल में अब औपचारिक रूप से डायलिसिस सेवा की शुरुआत हो गई है। परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के हजारों किडनी मरीजों को अब इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह सुविधा क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है। वर्षों से डायलिसिस जैसी गंभीर चिकित्सा सुविधा के अभाव में मरीजों को भागलपुर, पटना एवं अन्य बड़े शहरों में जाकर इलाज कराना पड़ता था। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गोगरी अनुमंडल अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को अब काफी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एवं परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह पहल परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने बताया कि गोगरी अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू होना क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की मजबूरी नहीं होगी। मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया विधायक शौर्य ने आगे कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव एवं अनुमंडल स्तर तक मजबूत करने का कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में क्षेत्र में और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे यह सुविधा संभव हो सकी है। यह सेवा खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत देगी और समय पर बेहतर इलाज सुनिश्चित करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles