मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने बच्चों के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सानु आलम, समीर आलम और सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सानु आलम और समीर आलम सगे भाई हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए दो सोने के लॉकेट भी बरामद किए हैं। सानु आलम पिछले वर्ष सितंबर महीने में भी इसी तरह की घटना में जेल जा चुका है। सानु और समीर हरिहरगंज के अररुआ गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में मेदिनीनगर के पहाड़ी मोहल्ला में किराए पर अपने पिता के साथ रहते हैं। उनके पिता सब्जी कारोबारी हैं। सूर्यप्रताप साहित्य समाज चौक, बड़ा तालाब के पास रहता है। एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि 26 मई को एक बच्ची मोटरसाइकिल से जा रही थी, तभी उसके गले से सोने का लॉकेट काट लिया गया था। इस दौरान ब्लेड लगने से बच्ची जख्मी हो गई थी और उसे कई टांके लगाने पड़े थे। बच्ची के मामा, चैनपुर के पूर्वडीहा निवासी श्रेयांश कुमार दुबे के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई टीम में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार दलबल के साथ शामिल थे।
बच्चों के गले से लॉकेट चुराने वाले तीन गिरफ्तार:पलामू में अपराधियों के ब्लेड से बच्ची हुई थी जख्मी, लगाने पड़े थे कई टांके