सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक लॉजिस्टिक कंटेनर में भीषण आग लग गई। आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित पम्मी धर्मकांटा के पास हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। एक लॉजिस्टिक कंटेनर वजन कराने के लिए पम्मी धर्मकांटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कंटेनर का ऊपरी हिस्सा सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। तार से संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते कंटेनर में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन लपटों से घिर गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन लपटों से घिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सुरक्षित दूरी बनाई और चालक को बचाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को कंटेनर से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आग पर काबू पाया और राहत-बचाव कार्य किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र में बिजली तारों की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है।
सरायकेला में हाईटेंशन तार से कंटेनर में लगी आग:आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में हुआ हादसा, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल