Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

कोलकाता से भारती जनानी की रिपोर्ट

राज्य में औद्योगिक विकास, नये पूंजी निवेश और रोजगार सृजन को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को राज्य सचिवालय (नबान्न) में अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर सकते हैं. राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बुधवार को इस महत्वपूर्ण बैठक की पुष्टि की.

'अडानी आरोग्य मंदिर' के भूमि पूजन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, गौतम अडानी बुधवार रात्रि कोलकाता पहुंचे. गुरुवार सुबह वह सर्वप्रथम कालीघाट मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे. तत्पश्चात, न्यू टाउन में प्रस्तावित 2,000 बेड वाले अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान 'अडानी आरोग्य मंदिर' के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे. प्रातः नौ बजे आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. नबान्न में होगी द्विपक्षीय वार्ता, ताज बंगाल में अधिकारियों से विचार-विमर्श

नबान्न स्थित राज्य सचिवालय में बैठक

शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत गौतम अडानी नबान्न स्थित राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार व व्यापारिक भेंट करेंगे. इस बैठक में राज्य में भावी औद्योगिक परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और नये निवेश प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है. सचिवालय वार्ता से पूर्व उद्योगपति अडानी शहर के ताज बंगाल होटल में राज्य सरकार के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों एवं उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगे, जहां विभिन्न निवेश प्रस्तावों का तकनीकी मूल्यांकन किया जायेगा.

हेरिटेज संरक्षण और आधारभूत संरचना विकास में भागीदारी

अडानी समूह का यह निवेश बंगाल के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके अतिरिक्त, अडानी समूह द्वारा राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार योजनाओं में भी सहभागिता की संभावना जतायी गयी है. इसके अंतर्गत ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग्स के जीर्णोद्धार तथा कुम्हारटोली घाट के पुनर्विकास से जुड़ी परियोजनाओं में समूह की भागीदारी को लेकर प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की जा रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर

राज्य में भाजपा की सरकार के गठन के पश्चात से ही राज्य को प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयास तेज कर दिये गये हैं. मुख्यमंत्री ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए बाधा रहित वातावरण तैयार कर रही है और देश के शीर्ष उद्योगपतियों से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने हाल ही में मुंबई प्रवास के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी से भी भेंट की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कार्य-केंद्रित' मंत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया है कि राज्य का मुख्य लक्ष्य वृहद निवेश के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित करना है.

Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

The post कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles