साइबर अपराध खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोंदा थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक के समीप धावन नगर के रॉक व्यू अपार्टमेंट से 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा निवासी काजल कुमार मंडल, रामगढ़ निवासी आनंद कुमार और शाकिब अंसारी, बोकारो निवासी विक्की कुमार तथा एक नाबालिग शामिल हैं। सभी के खिलाफ गोंदा थाना कांड संख्या 68/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके से भारी मात्रा में बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ युवक फर्जी दस्तावेजों के सहारे साइबर ठगी का धंधा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में गोंदा थाना प्रभारी और सशस्त्र बल की टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई में फ्लैट के अंदर पांच युवक मिले। तलाशी में उनके पास से संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। फर्जी पहचान पत्र बना कर बैंक खाते खुलवाते थे पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी पहचान पत्र बनाकर लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों के जरिए साइबर अपराध को अंजाम देते थे। यह भी बताया कि उक्त फ्लैट निखिल भैया नामक व्यक्ति का है, जिसने उन्हें यहां बुलाकर साइबर ठगी का काम सिखाया था। गिरोह के तार राज्य के अन्य जिलों और अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। 50 पासबुक और 26 एटीएम कार्ड बरामद छापेमारी में पुलिस ने विभिन्न बैंकों के अलग-अलग नामों के 50 पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, 8 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और 3 आधार कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस साइबर नेटवर्क के सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
रॉक व्यू अपार्टमेंट से 5 साइबर फ्रॉड अरेस्ट:गिरफ्तार आरोपियों में 1 जामताड़ा, 2 रामगढ़ और 2 बोकारो निवासी