Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रांसजेंडर मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यशाला

रांची। टेलीमानस झारखंड ने सीआईपी रांची, हमसफर ट्रस्ट और उत्थान सीबीओ के सहयोग से ट्रांसजेंडर मानसिक स्वास्थ्य और जेंडर-अफर्मेटिव काउंसलिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीआईपी के निदेशक डॉ. वीके चौधरी और एनएचएम झारखंड के एमडी डॉ. शशि प्रकाश झा ने किया। मुंबई के हमसफर ट्रस्ट की नीलोफर ने लैंगिक और यौन विविधता तथा एलजीबीटी समुदाय की मानसिक स्वास्थ्य जरूरतों पर चर्चा की। टेलीमानस की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. प्रिथा रॉय और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ झिमली चटर्जी ने जेंडर-अफर्मेटिव काउंसलिंग सेवाओं और परामर्श की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक जागरूकता और सामाजिक समावेश से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है तथा ट्रांसजेंडर समुदाय के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और अधिकार सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles