Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शहर 'नर्क काल' में जी रहा, जल्द निकलेगा स्थायी समाधान:सहरसा में जलजमाव पर विधायक का निरीक्षण,कहा-एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा


सहरसा में लगातार जलजमाव की समस्या को देखते हुए विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने शनिवार रात प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों पर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया और नगर निगम अधिकारियों से शीघ्र बैठक कर समाधान निकालने की बात कही। विधायक ने रिफ्यूजी कॉलोनी से कहरा प्रखंड मुख्य मार्ग, मारूफगंज से पुरानी जेल जाने वाले रास्ते और सर्वा ढाला मुख्य मार्ग सहित कई इलाकों का दौरा किया। इन क्षेत्रों में एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि वे पहली बार स्वयं इन क्षेत्रों में पहुंचे हैं ताकि वास्तविक समस्याओं को करीब से समझ सकें। विधायक ने जलजमाव का कारण बताते हुए कहा कि कई स्थानों पर नालों का निर्माण सड़क के स्तर से अधिक ऊंचाई पर किया गया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है और आवागमन बाधित होता है। उन्होंने इसे गंभीर स्थिति बताते हुए कहा कि नगर निगम को इस अस्थायी समस्या का समाधान पहले ही कर लेना चाहिए था। आईपी गुप्ता ने घोषणा की कि रविवार को नगर निगम के नगर आयुक्त और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में जलजमाव की समस्या के त्वरित समाधान पर चर्चा होगी। उन्होंने शहर की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताया और कहा कि सहरसा के लोग लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। विधायक ने यह भी बताया कि शहर में प्रस्तावित ड्रेनेज सिस्टम परियोजना की निविदा प्रक्रिया अटकी हुई है। इस मुद्दे को उन्होंने राज्य सरकार के समक्ष कई बार उठाया है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकार से लगातार संवाद किया जा रहा है। इस निरीक्षण के दौरान रंजीत यादव, ई कौशल यादव, संजय सिंह, विद्या शर्मा, कुंदन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles