खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rashifal 31 May: 31 मई 2026 को ज्येष्ठ अधिकमास की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में है साथ ही कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार दिन में कई राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी के संबंध में कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति के मिलने की भी संभावना है। लेकिन कुछ राशि वालों अपने बेफिजूल के खर्चों को करने से बचना होगा। आइए जानते हैं मेष के लेकर मीन राशि वालों कैसा रहेगा 31 मई का दिन।

2 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज का दिन थोड़ा भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। काम का दबाव आपको बेचैन कर सकता है, लेकिन अगर धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो हर मुश्किल आसान लगने लगेगी। ऑफिस में बॉस की बातों को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस में आप कोई बड़ा बदलाव करने का मन बना सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। जीवनसाथी को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

3 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन तेजी और व्यस्तता से भरा रहेगा। पुराने अधूरे कामों को पूरा करने में आपका अधिक समय निकल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर, खासकर परीक्षा परिणाम, आपका मन खुश कर सकती है। उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। नौकरी के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक बिजनेस में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए बहुत काम आएगी।

4 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज आपका दिन संतुलित और सुकून भरा रहेगा। आपकी समझदारी और सही फैसले कई कामों को आसान बना देंगे। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वादिष्ट भोजन और घर के लिए नई चीजें खरीदने का आनंद भी आज मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरी बातचीत से खत्म हो सकती है। पिता से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों के लिए दिन राहत और मानसिक शांति देने वाला रहेगा।

5 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कई मायनों में खास साबित हो सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि अतीत की कोई पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बावजूद अंत में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। घर के बड़े सदस्यों की सलाह आज आपके लिए सफलता की चाबी बन सकती है। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा।
