![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन-रिटायर्ड के अध्यक्ष अनूप कुमार चौबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी गतिविधियों से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो में एयरपोर्ट के निर्माण और आधुनिक वृद्धाश्रम की स्थापना की मांग रखी। अध्यक्ष ने कहा कि बोकारो प्रमुख औद्योगिक शहर होने के बावजूद बेहतर हवाई संपर्क के अभाव में लोगों, उद्योगों, व्यवसायियों, मरीजों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है। सेवानिवृत्त अधिकारियों के अधिकांश बच्चे बोकारो से बाहर रहते हैं, जिससे वे छुट्टियों में नहीं आ पाते। मौके पर महासचिव उमा शंकर सिंह, सुबोध कुमार झा, रघुवर प्रसाद आदि थे।
राज्यपाल को वार्षिक उत्सव का दिया निमंत्रण
