पटना नगर निगम सशक्त स्थाई समिति का चुनाव शनिवार को संपन्न हो चुका है। पार्षदों के वोटिंग से 7 मेंबर चुने गए। हालांकि इसमें से एक मेंबर निर्विरोध चुनी गईं और बाकी 6 के लिए वोटिंग हुई। तीन मेंबर महिला हैं। जीत के बाद सभी सशक्त स्थाई समिति के मेंबर ने अपने आगे की रणनीति बताई। वार्ड- 34 के पार्षद कुमार संजीत ने कहा कि पहले हम लोग सेलेक्टेड थे, अब इलेक्टेड हो गए हैं। अब हम लोग जमकर काम करेंगे। वहीं, वार्ड- 70 के पार्षद विनोद कुमार ने कहा कि हरे गमछे वाले लोग लाल गमछा पहनकर पार्टी में आ गए हैं।
पटना नगर निगम सशक्त स्थाई समिति चुनाव में जीतने के बाद सदस्यों ने क्या कहा, पढ़िए सिलसिलेवार… पहले जीते के बाद की तस्वीरें… नॉमिनेशन से एक घंटा पहले कैंडिडेट तय किया गया था सशक्त स्थाई समिति के मेंबर विनोद कुमार ने कहा कि हमारा फिर से चुना जाना पटना की मेयर सीता साहू के 8 साल के विकास के लकीर की देन है। नॉमिनेशन से एक घंटा पहले कैंडिडेट तय किया गया था। सभी पार्षदों ने साथ दिया और यह जीत हुई है। हम लोग एनडीए के कार्यकर्ता हैं। इस सरकार के जो भी काम होंगे, हम उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। कुछ हरे गमछे वाले लोग लाल गमछा पहनकर पार्टी में आ गए हैं और अपने आप को पार्टी का कार्यकर्ता बता रहे थे। पार्टी को भी इस बारे में सोचना चाहिए कि जो नेतृत्व आपके ऊपर आस्था रखती है उसे सपोर्ट करें, ताकि पटना नगर निगम स्वच्छ और सुंदर बने। पटना का विकास होते रहेगा मनोज कुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल ने कहा कि फिर एक बार हम लोग ने मेयर सीता साहू के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार को बहाल किया है। हम लोग सभी निर्दलीय के तौर पर जीतकर आए हैं, कोई पार्टी विशेष नहीं है। पटना में जिस तरह से विकास की गंगा पिछले 8 साल से बहते आ रही है, वैसे ही आगे भी बहती रहेगी। कहीं पर कोई समस्या नहीं है। हम पटना को विकसित करने में अपना भरपूर योगदान देंगे। पटना स्वच्छ और सुंदर बनेगा यही हमारी कोशिश रहेगी। शहर की समस्याओं पर हम ध्यान देंगे कुमार संजीत ने कहा कि हम लोग सभी काम करने के लिए जीते हैं। शहर में जो भी मूलभूत समस्याएं हैं, उसपर हम लोग ध्यान देंगे। सभी 75 पार्षदों के वार्ड में काम निरंतर होता रहेगा। हम लोग अपने प्रयास में लगे रहेंगे। जितना हमारे पास टाइम बचा है, उस डेढ़ साल में हम लोग पटना को बदलना चाहेंगे।
पटना में जलजमाव नहीं होगा राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मेयर और पार्षदों ने मुझपर विश्वास जताया है। स्टैंडिंग कमेटी के पिछले सदस्यों ने भी मुझे विश्वास जताकर खड़ा किया था। आगे आने वाले समय में काम काफी अच्छा होने वाला है, जिसका कोई हिसाब नहीं है। हम लोग अब कल परसों से काम पर लग जाएंगे। पटना नगर निगम में जो भी चुनौती है उसे हम पूरा करेंगे। रही बात मानसून की तो पटना नगर निगम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। बारिश के बाद अब पटना में जलजमाव नहीं होगा। पार्षदों ने काम पर विश्वास जताया है श्वेता राय ने कहा कि मुझे खुशी हुई कि पार्षदों ने हम पर विश्वास जताया है। उनका विश्वास इस बात का प्रतीक है कि वह काम की प्रतिकृति को मानते हैं। वे सभी लोग चाहते हैं कि शहर के विकास में जो भी काम हो रहे हैं वह आगे बढ़ता रहे। पार्षदों का मुझमें कोई पर्सनल विश्वास नहीं बल्कि हमारे काम में विश्वास है। मैं चाहती हूं कि सभी वार्ड का विकास हो। हमारे शहर का नाम हो, स्वच्छता रैंकिंग में भी हम लोग अच्छा करें। हमारा सबसे बड़ा चैलेंज शहर की सफाई है। कचरा कलेक्शन तो हो जाता है मगर सेग्रीगेशन नहीं हो पता है। मेरी जनता से यही अपील है कि कम से कम प्लास्टिक का इस्तेमाल करें। अपने घरों में किचन कंपोस्ट करें। गीला-सूखा कचरा जब एक साथ मिलता है, तो हमारे लिए बहुत बड़ा चैलेंज बन जाता है। जीत को पटना की सेवा में न्यौछावर करूंगी अनीता देवी ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं जीत जाऊंगी, लेकिन सभी पार्षदों ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उनका भरोसा कायम रखते हुए काम करते रहूंगी, ताकि आने वाले समय में मैं फिर से जीतकर पटना की सेवा करूं। जिन पार्षदों ने अपने वार्ड को लेकर काम करने को कहा मैंने उनका काम किया है और आगे भी ऐसे काम करते रहना चाहती हूं। वहीं, निर्विरोध चुने जाने वाली सुनीता देवी ने कहा कि पहली बार मैं स्थाई समिति के मेंबर के रूप में चुनी गई हूं। सभी ने मुझे काफी सपोर्ट किया है। मैं हर वार्ड के लिए कम करुंगी।
