Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बीएसएल से सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में शनिवार को सेवानिवृत हो रहे 22 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता उपस्थित थे। साथ ही मुख्य महाप्रबंधक अंजनी कुमार शरण आदि सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के दीर्घकालिक योगदान एवं समर्पण की सराहना की। निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन का विशेष शुभकामना संदेश भी साझा किया गया। मुख्य अतिथि सेनगुप्ता ने कहा कि उनके अनुभवों ने संयंत्र को उत्कृष्टता के वर्तमान स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किए और उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की मंगलकामना की। कुल 5 अधिशासी एवं 17 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सहायक महाप्रबंधक डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी ने प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी के बायो-डाटा प्रस्तुत की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles