Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ह​िर भगत एनएसयूआई लोहरदगा के जिला अध्यक्ष बने, दी बधाई


गुमला|स्पोर्ट्स एकेडमी गुमला के संयोजक सैयद जुन्नू रैन के थाना रोड स्थित आवासीय परिसर में रविवार शाम 4 बजे से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। संयोजक ने बताया कि यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से रखा गया है। उन्होंने शहर के समस्त समाजसेवियों, खेल प्रेमियों, छात्रों और जागरूक नागरिकों से इस समारोह में सादर आमंत्रित होकर सामाजिक एकता का परिचय देने का आग्रह किया है। लोहरदगा|लोहरदगा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने झारखंड में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 14 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव के निर्देश पर लिया गया है। इसी क्रम में लोहरदगा जिले की जिम्मेदारी युवा छात्र नेता हरि भगत को सौंपी गई है। हरि भगत पूर्व में एनएसयूआई लोहरदगा के जिला महासचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और संघर्षशील कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और इसकी पहुंच महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों तक और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को सरकार और संबंधित संस्थानों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआइ हमेशा से शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक छात्र अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles