.
कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अनूप हांसदा द्वारा शनिवार को चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान का शुभारंभ किया। वहीं बताया गया कि चार जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों में माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़ी सामाजिक झिझक और भ्रांतियों को दूर करना है। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक व सामान्य प्रक्रिया है इसलिए इस विषय पर खुलकर संवाद होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि केवल किशोरियों और महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया जाना चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक सोच विकसित हो और अनावश्यक संकोच समाप्त हो सके। वहीं उन्होंने विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता पर नियमित चर्चा आयोजित करने की अपील की। साथ ही पेरेंट्स डे के अवसर पर माता-पिता दोनों को शामिल कर इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। मौके पर सहायक अभियंता, जिला समन्वयक, कनीय अभियंता जलसहिया दीदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
