Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

AISA Student Youth Parliament in Patna

पटना51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर रविवार को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में छात्र-युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। AISA की ओर से आयोजित कार्यक्रम का नाम ‘बिहार में गूंजेगी Gen-Z की आवाज’ रखा गया है।

इसमें राज्यभर से छात्र-युवा जुटेंगे। बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, फीस वृद्धि, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमले और छात्रों-युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा। (फाइल फोटो)

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा। (फाइल फोटो)

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा होंगी शामिल

इस कार्यक्रम में जंतर-मंतर आंदोलन की चर्चित नेता और AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा सहित देशभर के छात्र-युवा आंदोलनों के प्रतिनिधि और दमन के शिकार छात्र-युवा शामिल होंगे।

वहीं, कार्यक्रम में CPI(ML) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विधायक संदीप सौरभ, झारखंड के JSSC आंदोलन की मुखर आवाज हबीबा, जंतर-मंतर आंदोलन की चर्चित आवाज इरफान और प्रोफेसर एवं व्यंग्यकार डॉ. मेडुसा सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।

BPSC, BELTRON, दरोगा भर्ती में धांधली रोकने पर चर्चा होगी

“स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो” के नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने, भर्तियों में धांधली रोकने और BPSC, BELTRON, दरोगा भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और बहालियों के संघर्षरत छात्रों के न्याय के मुद्दों पर चर्चा होगी।

बिहार में शिक्षा और रोजगार का संकट लगातार गहराया- AISA

AISA नेताओं ने कहा कि बिहार में शिक्षा और रोजगार का संकट लगातार गहराता जा रहा है। पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, बेरोजगारी, सरकारी स्कूलों की बदहाली और उच्च शिक्षा पर बढ़ते नियंत्रण ने लाखों छात्र-युवाओं के भविष्य को गंभीर संकट में डाल दिया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिहार विश्वविद्यालय एक्ट, 1976 को खत्म करने की कोशिश बंद करने, फीस वृद्धि वापस लेने, 7.5 CGPA की बाध्यता खत्म करने, स्कूल मर्जर बंद करने, सभी रिक्त पदों पर स्थायी बहाली सुनिश्चित करने, ठेका-पट्टा पर बहाली बंद करने और 70वीं BPSC को रद्द करने की मांग उठाई जाएगी।

‘Gen-Z Rising : बिहार चैप्टर’ के तहत हो रहा कार्यक्रम

‘शिक्षा सुधारो और स्कूल-कॉलेजों को ठीक करो’ का सवाल अब बिहार के हर हिस्से में उठ रहा है। Gen-Z के साथ Gen-Alpha भी सरकारी स्कूलों की बदहाली और शिक्षा व्यवस्था की कुव्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।

AISA और RYA का ‘Gen-Z Rising : बिहार चैप्टर’ राज्य के विभिन्न जिलों तक पहुंच रहा है। विश्वविद्यालय केंद्रों पर छात्र युवा संसद आयोजित की गई हैं तथा शिक्षा, परीक्षा, रोजगार और स्कूलों की बदहाली के सवालों पर संघर्ष खड़े किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles