Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज्य स्तरीय जूनियर बालिका खो-खो में रांची बनी चैंपियन, रामगढ़ उपविजेता

भास्कर न्यूज | जामताड़ा गांधी मैदान में 29 से 31 मई तक आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि रामगढ़ उपविजेता रहा। तीसरे स्थान पर खूंटी एवं ऑल स्पोर्ट्स एकेडमी जामताड़ा संयुक्त रूप से रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला खेल हेड क्वार्टर डीएसपी नीलम कुजूर एवं साइबर डीएसपी अमित कुमार का जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह ने शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। डीएसपी नीलम कुजूर ने कहा कि खेल से बालिकाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और जामताड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है। वहीं साइबर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले की खेल आधारभूत संरचना को मजबूती मिलती है। फाइनल मुकाबले में रांची ने रामगढ़ को 2 अंकों से हराया। वहीं खूंटी ने ऑल स्पोर्ट्स एकेडमी जामताड़ा को 13 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता में झारखंड के 16 जिलों से करीब 300 खिलाड़ी, अधिकारी एवं पदाधिकारी शामिल हुए। राज्य खो-खो संघ के सचिव संतोष प्रसाद ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं खेलकूद विभाग की सराहना की। इस अवसर पर संतोष कुमार, नवीन कुमार, थाना प्रभारी मनोज महतो, डॉ. संजीव कुमार, डीडी भंडारी, ताकिब अंसारी, सिमयतक भैया, सिंह, चंचल राय, दीनबंधु सिंह, भूपेश गुप्ता, गौरव जोशी, प्रतीक डोकानिया, सादिक अंसारी, सलिल कुमार, आकाश साव, दीपक रजक, सरोज यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles