पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई (44) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संजय बोयपाई गुईगांव के निवासी थे और खेती-किसानी करते थे। वह गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया भी रह चुके थे। रविवार देर रात भोजन करने के बाद वह अपने घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे दो-तीन बाइक पर सवार होकर अज्ञात अपराधी उनके घर पहुंचे। अपराधियों ने सोते हुए संजय बोयपाई की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। संजय बोयपाई के परिवार में उनकी पत्नी मरियम बोयपाई, पुत्र आकाश बोयपाई (18) और पुत्री शीतल बोयपाई (15) हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के पीछे की वजह का खुलासा किया जाएगा।
गुलकेड़ा के पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या:चक्रधरपुर में वारदात के वक्त घर के आंगन में सो रहे थे, बाइक से आए थे अपराधी