Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिला के गले से सोने का हार छीना:बरबीघा में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम


सोमवार को बरबीघा शहर में उचक्का गिरोह के बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का कीमती हार छीन लिया। घटना बरबीघा नगर परिषद कार्यालय के पास हुई, जिसके बाद बदमाश फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला बरबीघा कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मी प्रफुल्ल कुमार की पत्नी सरिता देवी हैं। प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि सरिता देवी दांत का इलाज करवाकर पैदल ही घर लौट रही थीं। तभी शहर के श्रद्धानंद स्मारक स्कूल की गली के पास घात लगाए बाइक सवार दो उचक्कों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बरबीघा थाना की ओर भाग निकले। घटना के बाद हताश महिला घर पहुंची और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय बरबीघा थाना में सूचना दी गई, जहां उपस्थित पदाधिकारी ने लिखित आवेदन देने की बात कहकर मामले को आगे बढ़ाया। बताया जाता है कि छीने गए सोने के हार की कीमत तीन लाख रुपए से अधिक थी। परिवार के लोग बाद में खुद ही सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान में जुटे रहे। सीसीटीवी फुटेज में बाइक चला रहा एक बदमाश लाल रंग का हेलमेट पहने हुए दिख रहा था। इस संबंध में बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles