Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में युवक के खाते से 82 हजार रुपए गायब:साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर वारदात को दिया अंजाम


मधुबनी जिले में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर खाते से 82,000 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना मधुबनी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। खजौली थाना क्षेत्र के निवासी मो. सद्दाम हुसैन ने साइबर थाना को दिए आवेदन में बताया कि 20 मार्च 2026 को सुबह लगभग 9:57 बजे उनके मोबाइल नंबर 9525404845 को हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से अवैध रूप से 82,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही सद्दाम हुसैन ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उन्हें कंप्लेन नंबर 30503260030604 भी उपलब्ध कराया गया। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि इस धोखाधड़ी से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे परेशान हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी साइबर थाना में 25 मई 2026 को कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66(डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले की जांच का दायित्व पुलिस पदाधिकारी मुकुल रंजन कुमार सिंह को सौंपा गया है। मधुबनी साइबर डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अंकुर कुमार ने 1 जून 2026 यानी शनिवार को रात 8:30 के आसपास घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी अंकुर कुमार ने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन के प्रति सतर्क रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या निकटतम साइबर थाना से संपर्क करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles