चुनाव खर्च में कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अन्य सभी प्रत्याशियों को पिछाड़ दिया है। प्रत्याशियों की ओर से दो मई तक के खर्च का ब्योरा दाखिल किया गया है। 40.10 लाख रुपए खर्च के साथ आचार्य…
चुनाव खर्च में कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अन्य सभी प्रत्याशियों को पिछाड़ दिया है। प्रत्याशियों की ओर से दो मई तक के खर्च का ब्योरा दाखिल किया गया है। 40.10 लाख रुपए खर्च के साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान पर राजनाथ सिंह हैं जिन्होंने इस अवधि तक 19.44 लाख रुपए खर्च किए। 15.23 लाख रुपए के खर्च संग पूनम सिन्हा तीसरे स्थान पर रहीं।
मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी आरके चौधरी ने सबसे ज्यादा खर्च दिखाया है। उन्होंने 44.60 लाख रुपए खर्च किए। भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर ने 37.11 लाख और सीएल वर्मा ने 15.97 लाख रुपए खर्च किए हैं। मुख्य कोषाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि 23 को मतगणना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी प्रत्याशियों को एक चिट्ठी जारी की जाएगी। बताया जाएगा कि 17 जून को खर्च का क्या ब्योरा देना है।
लखनऊ सीट से प्रत्याशी
आचार्य प्रमोद कृष्णम 4010172
राजनाथ सिंह 1944234
पूनम सिन्हा 1523605
अमर रायजादा 62271
कपिल चौधरी 70289
गनेश चौधरी 33830
गिरीश नारायण पाण्डेय 156749
देव नारायण सिंह यादव 122305
मो. फहीम 54993
रमेश 44278
राम सागर पाल 25860
शमीम खान 740529
अविनाश चन्द्र जैन 52487
जीमीदार सिंह यादव 43801
संजय राणा 46786
मोहनलालगंज
आरके चौधरी 44,60,059
कौशल किशोर 37,11,787
सीएल वर्मा 15,97,758
गणेश रावत 4,25,064
जगदीय गौतम 36,328
राधा आम्बेडकर 1,15,817
राम सागर पासी 67,700
शत्रोहन लाल रावत 36882
सुशील कुमार 33776
जगदीश रावत 66337
प्रभावती देवी 17048
रमेश कुमार 85807
लखनऊ में कल्कि पीठ बनाऊंगा : प्रमोद
कांग्रेस से लखनऊ के प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर लखनऊ की जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने साथ देने के लिए सभी धर्मों के धर्मगुरुओं और जनता का भी आभार प्रकट किया। आचार्य प्रमोद कांग्रेस के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश स्टार प्रचारक बन कर जा रहे हैं। वह 22 मई को लखनऊ लौटेंगे। कहा कि वह कल्कि पीठ की एक शाखा लखनऊ में खोलना चाहते हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि लखनऊ के लोगों ने उनका मन मोह लिया। भगवान विष्णु के कलियुग में होने वाले अवतार कल्कि पीठ को वह लखनऊ में देखना चाहते हैं। उन्होंने धर्म गुरुओं मनकामेश्वर मठ की महंत देव्या गिरि और मौलाना फरंगी महली को मदद के लिए आभार व्यक्त किया। प्रसपा के प्रमुख शिवपाल यादव और शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का भी आभार प्रकट किया।
चुनाव: सेना के वोटों की गिनती अलग से होगी
लखनऊ। सेना के वोटों की गिनती अलग से की जाएगी। यानी शेष पोस्टल बैलेट के वोट सेना के वोटों संग नहीं गिने जाएंगे। इस सम्बंध में चुनाव आयोग ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं। सेना के पोस्टल बैलेट में बारकोड की भी व्यवस्था की गई है। वोट वाले लिफाफे को स्कैनर से जांचा जाएगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी।
उधर डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि मतगणना में कौन – कौन कर्मचारी तैनात होंगे इसके लिए रैंडेमाइजेशन यानी उनके आवंटन का कार्य 10 मई को किया जाएगा। अंतिम रैंडेमाइजेशन 23 को मतगणना के दिन सुबह-सुबह होगा। डीएम ने बताया कि कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण 16 मई को होगा। एक विस क्षेत्र में कुल 15 मेज लगेंगी।

