Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में अधेड़ की चाकू गोदकर हत्या:पुरानी रंजिश में घटना को दिया अंजाम, चंवर से बॉडी बरामद


गोपालगंज जिले में एक 50 वर्षीय दूध व्यवसायी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के गुमानिया दियरा विजयपुर चंवर में हुई। अपराधियों ने मृतक के सिर, गर्दन और पीठ पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो बलुआ टोला गांव निवासी मोहन यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहन यादव का गांव के ही रामदेव यादव के बेटे संदीप यादव और बाबू लाल यादव के बेटे रवि यादव से पुरानी रंजिश चल रही थी। संदीप यादव और उसके साथियों पर हत्या का आरोप परिजनों ने बताया कि 31 तारीख की शाम मोहन यादव मठिया नंद लाल बाजार गए थे। वहीं से नामजद आरोपियों ने उन्हें बाइक से अगवा कर लिया। इसके बाद उनकी हत्या कर शव गुमानिया दियरा विजयपुर चंवर में फेंक दिया गया। काफी खोजबीन के बाद जब मोहन यादव का पता नहीं चला, तो परिजनों को सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शव बरामद किया गया। परिजनों ने सीधे तौर पर संदीप यादव और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल इस वारदात के बाद रामपुर माधो गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी संदीप यादव और अन्य संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles