Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में 4 से 6 जून तक लगेगा जॉब कैंप:100 पदों पर होगी बहाली, हर महीने 16 हजार रुपए मिलेगी सैलरी


दरभंगा में 4, 5 और 6 जून को जॉब कैंप लगेगा। कैंप युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से लगाया जाएगा। जिसका आयोजन विभिन्न प्रखंडों में होना है। सहायक निदेशक नियोजन एवं प्रादेशिक नियोजन, दरभंगा के अनुसार 04 जून (गुरुवार) को एसडीसी (केवाईपी सेंटर) जाले, 05 जून (शुक्रवार) को बीएसडीसी (केवाईपी सेंटर) हनुमाननगर और 6 जून (शनिवार) को एसडीसी (केवाईपी सेंटर) केवटी में जॉब कैंप आयोजित होगा। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कैंप लगेगा।
जॉब कैंप में Elite Foods Private Limited की ओर से Trainee Production, Manufacturing Process और Trainee Packing पदों के लिए कुल 100 रिक्तियों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। 10वीं-12वीं पास वालों के मौका इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और आईटीआई उत्तीर्ण महिला-पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपए (CTC) प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। विभाग ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से जॉब कैंप में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
5 फोटो साथ ले जाए जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय कार्यालय पहुंचकर भी अपना निबंधन करा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 5 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपो लेकर आने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles