Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय में कोर्ट से लौटते समय पति-पत्नी में विवाद:बच्चों को लेकर सड़क पर किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत


लखीसराय में बुधवार को पति-पत्नी के बीच सड़क पर विवाद हो गया। कोर्ट से लौटते समय बच्चों को लेकर हुए इस हंगामे के कारण मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर तेतरहाट पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया और दंपति को थाने ले गई। घटना तेतरहाट थाना क्षेत्र स्थित खैरी गांव की है। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी कुमार अभिरंजन का विवाह वर्ष 2018 में डेहरी निवासी अनुप्रिया से हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। वैवाहिक जीवन के दौरान दोनों के बीच आपसी अविश्वास और पारिवारिक विवाद बढ़ने लगा, जिसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंच गया। महिला को BMP में मिली नौकरी पति कुमार अभिरंजन का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। इसी बीच अनुप्रिया को बीएमपी में नौकरी मिल गई, जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। पत्नी अनुप्रिया ने पति पर प्रताड़ित करने और अन्य महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया है। बुधवार को दोनों पक्ष अपने बच्चों के साथ मामले की सुनवाई के लिए लखीसराय व्यवहार न्यायालय पहुंचे थे। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद कुमार अभिरंजन अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर जाने लगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो सड़क पर हंगामे में बदल गया। सड़क पर बढ़ते हंगामे को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तेतरहाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles