Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में सरकारी काम के दौरान पंचायत सचिव पर हमला:बंधक बनाने का आरोप; दूसरे पक्ष ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप


दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड कार्यालय के एक पंचायत सचिव पर सरकारी काम के दौरान हमला हुआ है। इन्होंने खुद को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने इन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। घटना विशनपुर थाना क्षेत्र के डीहलाही ग्राम पंचायत की है। घायल पंचायत सचिव संदीप कुमार (34) ने इस संबंध में विशनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष ने पंचायत सचिव पर मारपीट और जन्म प्रमाण पत्र के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है। रास्ते में रोक कर की मारपीट रोहतास के हरनाथपुर निवासी संदीप कुमार वर्तमान में डीहलाही पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 2 जून को दोपहर करीब 12:40 बजे वह सरकारी काम से डीहलाही गांव गए थे। इसी दौरान गांव के रामसेवक राम के बेटे मिथलेश राम और जयनारायण पासवान के बेटे कृष्ण कुमार पासवान ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पंचायत सचिव का आरोप है कि दोनों ने पुरानी नल-जल योजना से संबंधित गलत अभिलेखों पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। जब उन्होंने नियमों के विरुद्ध जाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया, तो दोनों आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कृष्ण कुमार पासवान ने हाथ में पहने लोहे के पंच से उनके सिर पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान पंच उनकी दाहिनी आंख पर लगा, जिससे वे घायल हो गए। आवेदन में आगे कहा गया है कि इसके बाद दोनों आरोपितों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया और उनकी जेब से एक हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि हमलावर घायल अवस्था में उन्हें घसीटते हुए डीहलाही पंचायत भवन ले गए और एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद विशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायत सचिव को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपित पक्ष ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप घायल कृष्ण कुमार पासवान के भाई जितेंद्र पासवान ने पंचायत सचिव के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार पासवान वार्ड संख्या-10 के वार्ड सचिव थे। उनका आरोप है कि एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जब कृष्ण कुमार पासवान पंचायत सचिव संदीप कुमार के पास गए, तो उनसे 200 रुपये की मांग की गई। इस बात का विरोध करने पर विवाद हुआ और पंचायत सचिव ने उनके भाई के साथ मारपीट की। जितेंद्र पासवान ने बताया कि कृष्ण कुमार का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है और वह पुलिस अभिरक्षा में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने डीहलाही पंचायत भवन से ही कृष्ण कुमार पासवान और मिथलेश राम को हिरासत में ले लिया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles