औरंगाबाद शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को रामाबांध बस स्टैंड के पास यात्री शेड के आसपास किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अदरी नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर हुए अतिक्रमण को भी जल्द हटाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि अदरी नदी पर प्रस्तावित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत सौंदर्यीकरण और तट विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र आवश्यक है। जुर्माना वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिला परिवहन पदाधिकारी को शहर में अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाने और अधिक से अधिक जुर्माना वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन पर भी विशेष जोर दिया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को बस स्टैंड के बेहतर संचालन और यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने और जरूरत के अनुसार डिवाइडर निर्माण की दिशा में काम करने को कहा गया। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में नो-पार्किंग जोन चिह्नित कर वहां सूचना पट्ट और संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए। बटाने नदी पुल की स्थिति पर चिंता, वैकल्पिक डायवर्सन निर्माण का निर्देश समीक्षा बैठक में बटाने नदी स्थित पुल की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि पुल की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिससे आम लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक डायवर्सन निर्माण की दिशा में कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुल निर्माण से संबंधित प्रक्रियाओं में तेजी लाने पर भी बल दिया, ताकि लोगों को आवागमन में न्यूनतम असुविधा हो और यातायात प्रभावित न हो। डीएम ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। बैठक में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतान कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
औरंगाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था सही करने को लेकर प्रशासन सख्त:अतिक्रमण-अवैध पार्किंग पर चलेगा अभियान; बटाने पुल के पास बनेगा डायवर्सन