Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कांके में वीर परिवार योजना पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम

रांची| कांके स्थित अरसंडे पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीर परिवार सहायता योजना के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को निःशुल्क विधिक सहायता दिलाना इस पहल का मुख्य लक्ष्य है। एलएडीसी डिपुटी चीफ कविता कुमारी खाटी ने कहा कि रक्षा सेवाओं से सेवानिवृत्त कर्मी और उनके आश्रित कानूनी मदद के हकदार हैं। पीएलवी राजेंद्र महतो ने बताया कि पात्र लोग डालसा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और नालसा के टोल फ्री नंबर से भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है। पीएलवी अरुणदीप ठाकुर के अनुसार सैनिक मार्केट, रांची में लीगल एड क्लीनिक शुरू किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles