बिहार के 6 जिलों में आज यानी गुरुवार को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गयाजी, सासाराम आदि जिले शामिल हैं। इन जिलों अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में फिलहाल पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से गर्म हवा चल रही है। इसके साथ ही चिलचिलाती धूप निकल रही है। इसकी वजह से दिन में तापमान लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि सीमांचल-कोसी में नमी युक्त हवा चलने से कहीं-कहीं आंधी-बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बक्सर गर्म रहा। यहां 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। क्या कह रहे हैं मौसम विशेषज्ञ? मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है, अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी। सीमांचल और कोसी क्षेत्र के कुछ जिलों में आंधी-बारिश की संभावना बन रही है। पटना में आज भी उमस भरी गर्मी रहेगी राजधानी में उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप और गर्म हवा चल सकती हैं। हालांकि शाम के समय बादल छाने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिल सकती है। बिहार में 5-8 जून तक मौसम का डबल अटैक 5 जून: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत 11 जिलों में हीट वेव सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में आंधी-बारिश। 6 जून: दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में लू चलेगी पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना। 7 जून: पटना, गया, नवादा, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत 14 जिलों में हीट वेव सीमांचल-कोसी क्षेत्र के जिलों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना। 8 जून: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा समेत 18 जिलों में भीषण हीट वेव का अलर्ट सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में आंधी, बारिश की चेतावनी। विभाग की माने तो 8 जून इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बिहार के 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट:8 जून तक कई जिलों में बने रहेंगे लू के हालात, सीमांचल इलाके में बारिश की संभावना