Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में करंट लगने से युवक की मौत:खेत में धान रोपनी के दौरान हादसा, परिजन कार्रवाई और मुआवजे की कर रहे मांग


शेखपुरा में धान रोपनी के दौरान 440 वोल्ट के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव की है। मृतक की पहचान बिनोद महतो के बेटे कुंदन कुमार(23) के रूप में हुई है। कुंदन कुमार अपने दो सहोदर भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई बिल्डिंग की दुकान चलाते हैं, जबकि उनके पिता ड्राइवर का काम करते हैं। करंट लगने से झुलसा युवक परिजनों के अनुसार, कुंदन कुमार अन्य लोगों के साथ खेत में धान की रोपनी करने गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से गिरा 440 वोल्ट का नंगा बिजली का तार उनके संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई चंदन कुमार और बहनोई सूचित कुमार ने बिजली विभाग की लापरवाही को इस हादसे का कारण बताया है। उनका आरोप है कि खेत में हाई वोल्टेज का तार गिरा होने की जानकारी किसी को नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजन कार्रवाई और मुआवजे की कर रहे मांग परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करंडे थाना अध्यक्ष ममता गिरी ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles