Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं में सुधार का निर्देश


भास्कर न्यूज | सरायकेला जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला स्तर के पदाधिकारियों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में बुधवार को सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नकुल प्रसाद चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , सरायकेला एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मांगुडीह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, वार्डों की स्थिति, दवा वितरण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद कर्मियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नकुल प्रसाद चौधरी ने कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर वातावरण और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि राजनगर की हालिया घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण कर स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles