कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 स्थित कृष्णापुरी मुहल्ले में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, राजू यादव के घर में अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते घुसे और अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर छत पर सोने चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की के सहारे छत पर चढ़कर घर में प्रवेश किया और आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। नकदी, पूजा सामग्री और बाइक की चोरी सुबह जब परिवार के लोग नीचे आए तो घर के अंदर एक कमरे का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि पूजा स्थल पर रखे कांसे और पीतल के सभी बर्तन गायब हैं। इसके अलावा एक बैग भी चोरी हो गया, जिसमें करीब 40 हजार रुपए नकद रखे थे। घटना यहीं तक सीमित नहीं रही, जब गृहस्वामी ने मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर देखा तो उनकी बाइक भी घर के बाहर से गायब थी। इस तरह चोरों ने घर के अंदर और बाहर दोनों जगह से सामान चोरी कर लिया, जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस जांच में जुटी, सुनसान इलाके का फायदा उठाया घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गृहस्वामी के अनुसार, उनका घर रेलवे लाइन के पास और अपेक्षाकृत सुनसान इलाके में स्थित है, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। संदिग्धों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
कोडरमा में परिवार छत पर सोया, घर से नगदी-बाइक चोरी:खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी