Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज की 6 बेटियों का बिहार टीम में चयन:आगामी टी-20 टूर्नामेंट के लिए महिला क्रिकेट टीम में मिली जगह


किशनगंज की छह महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन आगामी टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है। अंडर-19 वर्ग में तानिया, श्रुति, मुस्कान और लक्खी कुमारी को टीम में जगह मिली है। वहीं, अंडर-15 वर्ग के लिए सिया चौहान और साक्षी साहा का चयन हुआ है। एक साथ छह खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस सफलता के पीछे किशनगंज जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्षा संगीता जैन और उपाध्यक्ष मोताहेरा जबी के प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके द्वारा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करने के प्रयास अब परिणाम दे रहे हैं। युवा महिला खिलाड़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा खेल प्रेमियों का मानना है कि यह सफलता जिले की अन्य युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह दर्शाता है कि उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव तबरेज आलम सहित सभी पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में किशनगंज महिला क्रिकेट का एक मजबूत केंद्र बनकर उभरेगा। बेहतरीन प्रदर्शन कर बिहार का नाम करेंगी रोशन छह खिलाड़ियों के इस चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और खेल संघ के सदस्यों को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर बिहार और किशनगंज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगी। छह बेटियों की इस शानदार सफलता से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। अभिभावकों, खेल प्रेमियों और क्रिकेट संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि ये खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर बिहार और किशनगंज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगी। यह उपलब्धि न केवल इन खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि उन सभी लोगों के समर्पण और विश्वास की जीत भी है जिन्होंने बेटियों के सपनों को उड़ान देने का काम किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles