Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में पत्रकार के घर पर हुई चोरी:घर बंद कर गए थे वैष्णो देवी यात्रा पर; चोरों ने नकदी-जेवर चुराए, कई सेट कपड़े भी ले गए


पाकुड़ के अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित वरिष्ठ पत्रकार कृपा सिंधु बच्चन के आवास पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से चांदी के जेवर, 30 से 40 हजार रुपए नकद और कपड़े चुरा लिए। सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पत्रकार कृपा सिंधु बच्चन 21 मई से वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा पर थे, जिसके कारण उनका घर बंद था। चोरों ने इसी सूने घर को निशाना बनाया। चोरी की जानकारी गुरुवार देर शाम तब हुई जब पड़ोस के एक युवक ने फूलों के गमले में पानी देते समय घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। युवक ने तत्काल इसकी सूचना कृपा सिंधु बच्चन को दी। सूचना मिलने के बाद कृपा सिंधु बच्चन शुक्रवार दोपहर अपने आवास पहुंचे और नगर थाने को घटना की जानकारी दी। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। उन्होंने अलमारी और गोदरेज को खोलकर चांदी के गहने, चांदी की कुछ प्रतिमाएं और गुल्लक में रखे 30 से 40 हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोर कई सेट कपड़े भी अपने साथ ले गए। कृपा सिंधु बच्चन ने बताया कि उन्हें धार्मिक यात्रा से कोलकाता पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का मुआयना किया और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए टेक्निकल सेल की टीम को बुलाया। नगर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने आश्वासन दिया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही इसका उद्भेदन किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles