Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आवास प्लस सूची का ग्रामसभा में सत्यापन

बोकारो | चास प्रखंड की सभी 54 पंचायतों में आवास प्लस योजना के तहत लाभुकों के सत्यापन के लिए 5 जून को ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। ग्रामसभा में पहले से तैयार लाभुकों की सूची का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही अयोग्य पाए जाने वाले लाभुकों के नाम कारण सहित सूची से हटाए जाएंगे। इस संबंध में सभी मुखिया एवं पंचायत सेवकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि ग्रामसभा से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद उसकी कार्यवाही (प्रोसीडिंग) तथा जियो-टैग्ड फोटोग्राफ प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसके उपरांत आवास सॉफ्ट से जनरेट की गई प्रोसीडिंग संबंधित पंचायतों को उपलब्ध कराई जाएगी। उस पर हस्ताक्षर कराने के बाद उसे पुनः आवास सॉफ्ट में अपलोड करने के लिए प्रखंड कार्यालय को सौंपना होगा। उल्लेखनीय है कि चास प्रखंड की 54 पंचायतों में आवास प्लस योजना के लिए 16,643 लाभुकों की सूची तैयार है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles