Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत,शव रखकर प्रोटेस्ट:शादी की सालगिरह से एक दिन पहले गई जान,भाभी बोली-चारपहिया की मांग की जा रही थी


बेतिया के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठईया विशुनपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान विशुनपुरा गांव निवासी राजनंदन कुमार की 28 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने नगर भवन बेतिया के समीप शव को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। स्थिति की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने शव और वाहन को अपने कब्जे में लेकर नगर थाना पहुंचाया, जहां आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। 9 बजे वीडियो कॉल पर बात हुई थी-भाभी मृतका की भाभी ने बताया कि उनकी रेखा देवी से सुबह करीब 9 बजे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में चारपहिया वाहन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर रेखा देवी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि रेखा देवी की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। SDPO बोले-मामले की जांच की जा रही इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-वन अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक मौत के कारणों के बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 2020 में हुई थी शादी, मृतिका के दो बच्चे इधर मृतिका के भसुर ललन भगत ने बताया है कि मृतिका के दो बच्चे हैं। राजनंद और रेखा की शादी वर्ष 2020 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। तब से लेकर अब तक सब कुछ शांति से चला आ रहा था। मै बेतिया कोर्ट में आया था घर से फोन आया कि जल्दी घर आईये रेख मर गई है। जब मैं घर गया तो देखा कि रेखा अपने कमरे की बेड पर मृत अवस्था में पड़ी है।जिसकी सूचना मैं पुलिस को दिया हैं। वहीं, मृतिका के भाभी ने बताई है कि हमारी नंनद की 6जून को शादी की सालगिरह था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles